Saturday, March 19, 2011
संवेदनशीलता ..
श्री राहुल सिंह का ब्लाग देखता ही रहता हूं । उनका ब्लाग पढ़ना हमेशा ही अच्छा लगता है । शायद इसलिये भी कि वे हिंदी में लिखते हैं और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिक्रियात्मक संवेदनशीलता की भी मैं प्रशंसा करता हूं । मुझे प्रशंसा करना है .. ये इसलिये नहीं लिख रहा हूं । किसी की भी प्रशंसा करना मेरे लिये न तो बाध्यता है और न ही मजबूरी .. । यदि कोई चीज या कोई कार्य प्रशंसा के योग्य है तो उसकी प्रशसां जरूर किया जाना चाहिये । प्रशंसा करना अथवा बुराई करना या कोई नकारात्मक टिप्पणी करना .. महसूस करने या अनुभूति की .. सक्रिय प्रतिक्रिया है । मैं यह जो लिख रहा हूं वह महसूस करने की बात है और मैं तो वही लिख रहा हूं जो इस वक्त महसूस कर रहा हूं । संवेदनशील होकर भी निष्क्रिय पड़े रहना .. शायद मेरी फितरत नहीं है । फिर अभिव्यक्ति तो प्रकृति प्रदत्त अवयव है । आपकी सहमति या असहमति किसी अभिव्यक्ति के लिये भिन्न हो सकती है .. यह अलग बात है ।
festival of colours ..
आज रंगो का त्योहार है । कुछ रंगो के बारे में .. मैं जो समझता हूं उससे अवगत कराना चाहूंगा । पीला रंग, तेज, उर्जा व जागरूकता का प्रतीक है । लाल रंग प्रेम या प्रियता और शक्ति का आभास दिलाता है । हरा रंग प्रकृति का रंग है और इस रंग की बहुतायत या प्रचुरता है । नीला रंग व्याप्त है .. शांत आकाश में । बैगनी रंग के बारे में कहा जाता है कि यह रंग पूर्वाग्रहों को तोड़ने वाला होता है ।
ये अलग बात है कि कुछ रंगो का प्रयोग या उपयोग या उसकी प्रतिकात्मकता किसी प्रयोजन-विशेष के लिये होती है । उदाहरणार्थ ट्रेफिक सिग्नल्स में लाल .. पीले व हरे रंग का उपयोग .. अलग-अलग मायने के लिये होता है । कुछ वर्ग-विशेष कुछ रंगो को अपना प्रतीक बनाए हुए हैं .. ये अलग बात है ।
रंग प्रक़ति प्रदत्त है .. यह किसी की अमानत नहीं है .. किसी भी रंग पर आपका भी उतना ही अधिकार है .. जितना की किसी अन्य का ।

life .. health or wealth ..
जिन्हे वाद-विवाद .. जिरह .. पसन्द है .. यह उनके लिये है - ज़िदगी और दौलत के अंतर व उनके महत्व को उनसे जाना जा सकता है .. जो भूकम्प .. सूनामी .. व .. परमाणु विकिरण के शिकार हैं ..
importance of water ..
जो लोग, अपने जीवन के कई बहुमूल्य छण, पीने के साफ पानी के लिये, लम्बी लाइन लगाकर, खर्च करते है .. पानी का महत्व .. उनसे पूछना चाहिये ..
मैं सुन रहा था .. मैं सोच रहा था ..
कुछ .. आपस में बातें कर रहे थे ..
एक - moral values .. नैतिकता .. जैसे शब्द तो ऐसा लगता है कि सिमट कर रह गये हैं अब केवल किताबों में ..
दूसरा - व्यवहार से तो ऐसे गायब हो गये हैं कि जैसे गधे के सिर से सिंग .. ।
तीसरा – रूपये-पैसे की भाषा में .. ये नैतिकता और ये moral values जैसे शब्दों का उपयोग तो ऐसा लगता है कि जैसे आप किसी गधे के सिर पर सिंग की कल्पना कर रहे हों ।
चौथा - बेचारा गधा .. ये बुद्धिमान लोग .. इस सीधे-सादे प्राणी के बारे में न जाने क्यों पड़े रहते हैं ।
पांचवा – काजी जी काहे को दुबले .. तो .. मालूम हुआ .. दुनिया का अंदेशा .. । यार छोड़ो .. फिजूल .. अपना समय क्यों बर्बाद करें .. आओ .. चाय पी लें .. चाय ठंडी हो रही है .. ।

Tuesday, March 15, 2011
ज़िंदगी .. और .. जापान ..
JAPAN .. natural disaster .. men made disaster .. innocent people .. lives .. कुछ समझ नहीं आता ..
Monday, March 14, 2011
उम्र और .. उम्र तजुर्बे की ..
मेरे पिछले BIRTH DAY पर किसी ने पूछा - आपकी उम्र ?
मैंने कहा - 16 साल और बाकी के साल .. तजुर्बे में शामिल ..
मैंने कहा - 16 साल और बाकी के साल .. तजुर्बे में शामिल ..
Subscribe to:
Posts (Atom)